यमुनानगर में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा
यमुनानगर से युवती को अगवा किया गया है। युवती के परिजनों ने युवक पर शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप लगाया है।

यमुनानगर स्थित अशोक विहार कालोनी जगाधरी से एक युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया। जाते हुए युवती घर से 50 हजार रुपये व बड़ी बहन की शादी के लिए रखे आभूषण भी साथ ले गई। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक विहार कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 19 दिसंबर को परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गई थी। जब वह वापस लौटी तो घर से उसकी 18 वर्षीय छोटी लड़की गायब मिली।
काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। इस दौरान घर से 50 हजार रुपये व उसने बड़ी लड़की की शादी के लिए रखे आभूषण गायब मिले। जांच करने पर उन्हें पता चला कि उसकी लड़की को शाहिल शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक शाहिल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App