Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणाः एल्यूमीनियम फैक्ट्री में LPG सिलेंडर हुआ लीक, 13 लोग आग में झुलसे, 8 की हालत गंभीर

यमुनानगर की एक एल्यूमीनियम फैक्ट्री में एलपीजी सिलेंडर लीक होने के बाद आग में तेरह लोग झुलस गए। गंभीर रूप से घायल आठ को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

फाइल फोटो
X
फाइल फोटो

हरियाणा के यमुनानगर (Yamunanagar) के इंडस्ट्रीयल एरिया (Industrial Area) में स्थित एल्यूमीनियम फैक्ट्री (Aluminum Factory) में एलपीजी सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई। सोमवार की दोपहर को आग की इसकी चपेट में 13 मजदूर आ गए। इसकी वजह मजदूर झुलस गए। इनमें आठ लोगों की हालत गंभीर होने की खबर है जिन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। हालांकि दमकल विभाग ने बाद में आग पर काबू पा लिया।

आग की चपटे में आए 13 मजदूर

खबरों के मुताबिक यमुनानगर इंडस्ट्री एरिया में स्थित विमल एल्यूमीनियम फैक्ट्री में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एलपीजी के 400 किलो सिलेंडर में से गैस लीक हो गई। गैस लीक हो जाने की वजह से आग लग गई। इस दौरान यहां काम कर रहे 13 मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

जांच में जुटी पुलिस

आग लगते ही फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। मजदूर इधर-उधर भागने लगे। आनन-फानन में मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिटी थाना प्रभारी कंवलजीत का कहना है कि घायलों के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story