Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

महिला रेसलर बबीता फोगाट और पिता महावीर सिंह भाजपा में हुए शामिल

पदक विजेता महिला रेसलर बबीता फोगट और उनके पिता महावीर सिंह आज हरियाणा भवन में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की प्राथमिका ली।

Haryana: महिला रेसलर बबीता फोगाट और पिता महावीर सिंह भाजपा में हुए शामिल
X
Wrestler Babita Phogat join BJP today updates

पदक विजेता महिला रेसलर बबीता फोगट और उनके पिता महावीर सिंह आज हरियाणा भवन में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की प्राथमिका ली।

पार्टी में शामिल होने से पहले महाबीर फोगाट ने कहा कि भाजपा सरकार ने जम्मू और कश्मीर के संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करके और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करके एक महान कार्य किया।

आगे कहा कि मनोहर लाल की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार ने पारदर्शी सरकार दी है और भर्ती किए गए युवाओं की निष्पक्ष तरीके से नियुक्ति की है। मैं और बबीता दिल्ली जा रहे हैं।

बबीता ने हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। वहीं उनके पिता राज्य में जेजेपी की स्पोर्ट्स विंग प्रभारी रहे हैं। फोगाट परिवार दादरी के बलाली गांव का रहने वाला है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Vipin Yadav

Vipin Yadav

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।


Next Story