पुलिस के सामने महिला छेड़ते रहे बदमाश, नहीं की मदद
पीड़िता ने बताया कि लोग खड़े-खड़ें तमाशा देख रहे थे लेकिन किसी ने उसकी मदद न की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 May 2017 11:25 AM GMT
गुरूग्राम के पुलिस आयुक्त कार्यालय से मात्र 300 मीटर दूरी पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हौरानी की बात तो ये है कि इस घटना के वक्त मौके पर मौजूद दो यातायात पुलिसकर्मियों और लोगों ने उसकी मदद नहीं की।
पीड़िता ने बताया कि ये घटना गुरूवार शाम की है। उसने यह भी बताया कि लोग खड़े-खड़ें तमाशा देख रहे थे लेकिन किसी ने उसकी मदद न की।
पीड़िता एक निजी अस्पताल में नर्स है। घटना तब हुई जब पीड़िता अपनी ड्यूटी खत्म करके 7:30 बजे शाम को अपने घर वापस लौट रही थी। तभी कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित ने कहा कि "मैनें मदद के लिए चिल्लाया लेकिन वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों समेत कोई भी व्यक्ति मदद के लिए आगे नहीं आया।
उसने बताया कि वो इस घटना से काफी परेशान है। पीड़िता ने कहा कि वो इस घटना से काफी डरी हुई है। पीड़िता ने कहा कि काफी लोगों के बीच में सरेआम उसके साथ छेड़खानी हुई। उसने कहा कि आम लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है जब पुलिस ही उसकी मदद के लिए आगे नहीं आई। । उसने कहा कि वहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन किसी ने उसकी कोई मदद नहीं की।
गुरूग्राम पुलिस उस महिला की शिकायत पर जांच में जुटी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story