Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रेम प्रसंग में महिला को घर में घुसकर मारी गोली, हालत नाजुक

महेंद्रगढ़ में महिला को प्रेम प्रसंग में गोली मारी गई है। घर में घुसकर महिला को गोली मारी गई है। पुलिस प्रेम का मामला कर जांच कर रही है।

प्रेम प्रसंग में महिला को घर में घुसकर मारी गोली, हालत नाजुक
X
महिला को गोली मारी (प्रतीकात्मक फोटो)

महेंद्रगढ़ के गांव खुड़ाना में बुधवार सुबह गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। घायल महिला को नागरिक अस्पताल रेफर कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल महिला को गोल से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ तथा गोली उसकी नाक को छूकर निकल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह गांव खुड़ाना निवासी मुनमुन अपने घर में सफाई का कार्य कर रही थी।इसी दौरान गांव गढ़ी निवासी सोनू तथा एक अन्य बाइक पर सवार होकर आए। सोनू ने घर के अंदर घुसकर उस पर गोली चला दी। गोली उसके नाक को छूकर निकल गई। गोली चलाने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

मुनमुन के नाक से बुरी तरह से खून बहने लगा। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

और पढ़ें
Next Story