जेल में बंद पति से मिलने जा रही थी पत्नी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं
हरियाणा के सोनीपत में बुधवार को एक महिला पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी (Woman Shot)। घटना के वक्त महिला अपनी सहेली और बच्चे के साथ थी। महिला जेल में बंद पति से मिलने करनाल जा रही थी(Going To Meet Her Husband In Jail)। घटना में दो की मौत (Two People Died) हो गई।

हरियाणा के सोनीपत में बुधवार को एक आपराधिक मामला सामने आया जिसमें एक महिला को दिनदहाड़े मार दिया गया। महिला अपने बच्चे और सहेली के साथ कार से जा रही थी। अचानक से पीछे से एक कार आई जिसमें बदमाश सवार थे। बदमाशों ने महिला की कार को रोका और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
जानकारी के अनुसार महिला का नाम रेनू है और वो झज्जर के बहादुरगढ़ की निवासी है। रेनू अपने 6 महीने के बच्चे और सहेली मीनू के साथ करनाल जा रही थी। करनाल जेल में रेनू का पति बंद था। वह किराए की कार लेकर उससे ही मिलने जा रही थी।
जब यह लोग भठगांव पहुंचे तो पीछे से एक कार आई जिसमें कुछ बदमाश सवार थे। उन्होंने रेनू की कार को रोका और ताबड़तो़ड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हो गए। जिसके बाद आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमले में रेनू बुरी तरह घायल हो गई है। रेनू की सहेली मीनू व रेनू के बच्चे की मौत हो गई है। फिलहाल हत्या के कारण के बारे में पुलिस जांच कर रही है। जांच के लिए पुलिस ठीम गठित की गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जेल में बंद महिला के पति से भी पुलिस पूछताछ कर ही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App