Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मां ही करवा रही थी 8 साल की बेटी का यौन शोषण, विरोध करने पर देती थी जान से मारने की धमकी

साइबर सिटी गुरुग्राम से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मां ही अपनी बेटी का यौन शोषण करवा रही थी। विरोध करने पर वह बेटी को पीटती और जान से मारने की धमकी देती थी। पिता को जैसे ही मामले की जानकारी हुई घटना पुलिस चौकी पहुंच गई।

मां ने बेटी को मारने के लिए झाड़ियों में फेंका, भगवान ने फरिश्ते के रूप में भेजा इंसान
X
सोनीपत में बेटी को मारने के लिए झाड़ियो में फेंका (प्रतीकात्मक)

साइबर सिटी गुरुग्राम से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मां ही अपनी बेटी का यौन शोषण करवा रही थी। विरोध करने पर वह बेटी को पीटती और जान से मारने की धमकी देती थी। पिता को जैसे ही मामले की जानकारी हुई घटना पुलिस चौकी पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर-9 थाना क्षेत्र (Gurugram Sector 9) के अस्पताल में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ स्टाफ क्वार्टर में रहता था। जब वह काम पर निकल जाता तो उसकी पत्नी का प्रेमी घर आता था।

गौरव नाम के इस शख्स ने पिछले 5 महीने से कक्षा दो में पढ़ने वाली बेटी को निशाना बनाया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। इस गंदे काम में बेटी की मां की भी सहमति रही। इसका खुलासा खुद बेटी ने ही किया।

पिता को मामले की जानकारी हुई तो वह सेक्टर-9 थाने पर जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story