Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कोल्ड ड्रिंक में गोली मिलाकर पिलाई

युवती ने बताया कि वर्ष 2017 की शुरूआत में फेसबुक पर उसकी पहचान झज्जर निवासी प्रीतम के साथ हुई थी। उसके बाद आरोपित से वह बातचीत करने लगे। युवती का आरोप है प्रीतम ने उसे मार्च, 2017 में मिलने के लिए रोहतक बुलाया था।

यूपी में मूकबाधिर युवती से बलात्कार, 16 साल का आरोपी गिरफ्तार
X
16 year old arrested in rape case in chitrakoot

महिला थाना पुलिस से युवती ने शिकायत देकर युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाकर गर्भ गिराने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने आरोपित पर अश्लील वीडियों बनाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस आरोपित की तलाश के दबिश दे रही है।

महिला थाना में दी शिकायत में 21 वर्षीय युवती ने बताया कि वर्ष 2017 की शुरूआत में फेसबुक पर उसकी पहचान झज्जर निवासी प्रीतम के साथ हुई थी। उसके बाद आरोपित से वह बातचीत करने लगे। युवती का आरोप है प्रीतम ने उसे मार्च, 2017 में मिलने के लिए रोहतक बुलाया था। वह एमडीयू में आरोपित से मिली थी। जहां से वह उसे कार में बैठाकर झील पर ले गया था। युवती का आरोप था कि वहां आरोपित ने उसे कहा था कि वह पहलवान है और उसे कई लोग जानते है।

जिसके चलते वह उसे रोहतक के एक होटल में ले गया। उसे वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जब उसने शिकायत की बात कही तो आरोपित ने उससे शादी करने का झांसा दिया था। युवती का आरोप है कि वह वहां से वापस आ गई थी। जिस पर मई, 2017 में उसे पता लगा कि वह गर्भवती है। जिस पर अरोपित ने उसे फिर से रोहतक बुलाकर कोल्ड डिंक्स में गर्भपात की गोली मिलाकर पिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया।

आरोपित ने उसे झांसे में लिया कि शादी से पहले बच्चा होने पर उसकी बदनामी होगी। उसने अपनी मां से भी उसकी बात करा दी। जिसके चलते वह शांत हो गई। युवती का आरोप है कि उसके बाद कई बार उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म किया गया। युवती का आरोप है कि इसी बीच प्रीतम की नौकरी लग गई थी। उसने पार्टी देने के बहाने रोहतक बुलाकर फिर से दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपित ने अपने परिजनों से बातचीत कराई।

उसकी रिंग सेरमनी भी कराई गई। उसके बाद आरोपित ने जुलाई, 2018 में उसे रोहतक बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना ली। उसकी वीडियो को अपने साथी के पास भी भेज दिया। जब उसका पता लगा उसने बातचीत की। जिस पर आरोपित ने उसे शादी करने से मना कर दिया। युवती ने मामले परिजनों को अवगत कराया। जिस पर महिला थाना पुलिस को शिकायत दी।

युवती के बयान दर्ज कर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। जल्द से जल्द आरोपित को काबू कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। पुलिस मामले गंभीरता से जांच कर रही है। एसआई, सुशीला, जांच अधिकारी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story