फैक्टरी में बने क्वार्टर में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
प्लाइवुड फैक्टरी में बने क्वार्टर में एक महिला ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

यमुनानगर के गांव परवालों के नजदीक प्लाइवुड फैक्टरी में बने क्वार्टर में एक महिला ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार पश्चिमी बंगाल निवासी 36 वर्षीय वशिष्टा अपने पति के साथ गांव परवालों के नजदीक बनी प्लाइवुड फैक्टरी क्वार्टर में रहती थी। महिला का पति फैक्टरी में काम करता था। रात को वह खाना खाकर अपने क्वार्टर में सो गए।
सुबह जब उसका पति उठा तो उसे अपनी पत्नी का शव क्वार्टर में बने रोशनदान में लटका मिला। उसने पत्नी के फांसी लेने की सूचना फैक्टरी संचालक को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App