Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अमेरिका में नाम रोशन करेगा हरियाणा का नन्हा अनंत, पैदा होते ही छोड़ गया था परिवार

हरियाणा का अनंत अब अनाथ नही रहा। उसे अमेरिका के एक दंपति ने गोद ले लिया है। हिन्दुस्तान में पैदा हुए अनंत की परवरिश अब अमेरिका में होगी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव ने बच्चे को अमेरिकन दंपति को सौंपा।

अमेरिका में नाम रोशन करेगा हरियाणा का नन्हा अनंत, पैदा होते ही छोड़ गया था परिवार
X

हरियाणा का अनंत अब अनाथ नही रहा। उसे अमेरिका के एक दंपति ने गोद ले लिया है। हिन्दुस्तान में पैदा हुए अनंत की परवरिश अब अमेरिका में होगी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद (Haryana State Child Welfare Council) के महासचिव ने बच्चे को अमेरिकन दंपति को सौंपा।

बता दें कि अनंत जब एक दिन का था तो उसको छोड़ दिया गया था। जिसके बाद उसका पालन पोषण हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से पंचकुला में संचालित शिशु गृह में किया गया।

अनंत के दोनों पैर में दो-दो उंगलियां ही थी। लेकिन शिशु गृह में इलाज के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। अमेरिका की एक दंपति ने बच्चे को गोद लोने के लिए आवेदन किया था। जिन्हें अनंत को सौपा गया।

बच्चे को पाकर अमेरिकी दंपत्ति बहुत खुश दिखे। उन्होंने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की योजनाओं व कार्यों की जमकर तारीफ की। कृष्णा ढुल ने कहा कि अनंत अब अमेरिका अपने माता पिता का नाम रोशन करेगा। उन्होंने बच्चों के साथ दंपति को भी शुभकामनाएं देकर विदा किया।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story