पत्नी के थे दो गैर मर्दों के साथ संबंध, पति ने उठाया ये खतरनाक कदम
यमुनानगर में एक व्यक्ति को पत्नी के दो पुरुषों के साथ संबंधों की जानकारी मिली। जिससे परेशान होकर व्यक्ति ने जहर पी लिया।

यमुनानगर में पत्नी के अवैध संबंधों से आहत होकर एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपनी पत्नी के दो अन्य लोगों से अवैध संबंधों का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका की पत्नी व दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जगाधरी वृद्ध आश्रम स्थित कालोनी निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई 42 वर्षीय बलबीर मेटल फैक्टरी में मजदूरी करता था। दस साल पहले उसकी शादी सिमरन के साथ हुई थी। उनके पास दो बच्चे भी हैं। उसने बताया कि उसके भाई की पत्नी सिमरन के दो लोगों के साथ अवैध संबंध थे। कुछ दिन पहले सिमरन का अश्लील वीडियो वायरल हो गया। जब उसके भाई बलवीर को इस बारे पता चला तो वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसके साथ ही दोनों आरोपित लोग उसके भाई को धमकियां देने लगे। जिस कारण उसके भाई ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
मृतक के पिता जोगिंद्र ने बताया कि बलबीर के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसे हिंदी में पंजाबी भाषा के इस्तेमाल के साथ लिखा गया है। जिसमें उसने अपनी पत्नी व दो लोगों के अवैध संबंधों का जिक्र किया है। उसने बताया कि उसके लड़के ने इसी परेशानी के चलते आत्महत्या की है। वहीं थाना शहर जगाधरी प्रभारी दिनेश सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यान पर पत्नी व दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसान सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पत्नी के अवैध संबंधों के चलते ही व्यक्ति ने आत्महत्या की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App