Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गुरुग्राम गोलीकांड: गनर ने जज की पत्नी-बेटे को मारी गोली, मौत- बेटे की हालत नाजुक

गुरुग्राम में शनिवार दोपहर बाद एडिशनल सेशंस जज कृष्ण कांत शर्मा के गनर (बॉडीगार्ड) ने उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी।

गुरुग्राम गोलीकांड: गनर ने जज की पत्नी-बेटे को मारी गोली, मौत- बेटे की हालत नाजुक
X

गुरुग्राम में शनिवार दोपहर बाद एडिशनल सेशंस जज कृष्ण कांत शर्मा के गनर (बॉडीगार्ड) ने उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी। गनर को गोली से घायल जज की पत्नी और बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भार्ती करया गया।

लेकिन उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया और बेटे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। हालांकि बाद में आरोपी गनर महिपाल को गुड़गांव-फरीदाबाद मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

आपको बता दें कि जज कृष्ण कांत शर्मा के घर में पिछले दो सालों से बॉडीगार्ड तैनात था। बॉडीगार्ड ने बीच बाजार उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी। घटना दोपहर करबी 3.30 बजे के आसपास सेक्टर 51 के बाजार में हुई तब वहां काफी लोग मौजूद थे।

मां-बेटे दवाई खरीदने बाजार गए थे। वे जैसे ही कार से उतरे महिपाल ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story