Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रोहतक : विधवा मां और बेटे पर हमला, मामला दर्ज

ऋषि नगर में महिला और उसके बेटे पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पतात में भर्ती कराया गया हैै

रोहतक : विधवा मां और बेटे पर हमला, मामला दर्ज
X

लाढ़ौत रोड स्थित ऋषि नगर में महिला और उसके बेटे पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पतात में भर्ती कराया गया हैै। पुुलिस ने हमलावरोें पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला गीता ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। उसके पास दो बेटे हैं जो नौकरी करते हैं। उसके मकान के साथ में एक खाली प्लाट श्रीनिवास सैनी व ईश्वर सैनी का हैं। सुबह वह अपने मकान के एक तरफ वाली दीवार पर सिमेंट लगा रही थी।

उसी समय श्रीनिवास अपनी बाइक पर दो अन्य के साथ आया। उसके साथ-साथ उसका भाई ईश्वर भी अपनी स्कूटी पर दो अन्य लोगों के साथ आया। आरोपितों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उसके कपड़े फाड़कर उसे चोट मारी गई।

लड़ाई का शोर सुनकर उसका बेटा अनुज भागकर आया। उसे ईश्वर ने पकड़ लिया। इस दौरान श्रीनिवास उनके मकान में घुसकर कस्सी ले आया और उसके बेटे के सिर में वार कर दिया। उसके बेटे के सिर में कस्सी का कोना लगा। जिससे वह घायल हो गया।

इस दौरान उसके जेठ जयनारायण और अन्य पड़ोसी आ गए। उन्होंने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story