मौसम की जानकारी: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से हरियाणा में 5 दिन में 8 डिग्री गिरा पारा, अगले दो दिन ऐसे रहेंगे हालात
मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि से 5 दिन में 8 डिग्री पारा नीचे गिर गया हरियाणा का तापमान। वहीं 7-8 दिसंबर को बादल की चादर साफ होने से पाला जमने के आसार बन सकते हैं।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): प्रदेश में ठंड अपना कहर बरसाने लगी है। 5 दिन में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। रविवार रात को तापमान ज्यादातर जिलों में 10 डिग्री से नीचे आ गया।
नारनौल में यह सबसे कम 6.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। वहीं, हिसार में सोमवार को दिन का तापमान 21.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। सुबह कुछ इलाकों में बादल की हल्की धुंध भी छाई रही। चार दिसंबर को धुंध और भी गहरा सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पारा कम होने का कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि है। अगले दो दिनों में पारा और कम होने का सकेंत दे रहा है। वहीं 7-8 दिसंबर को बादल की चादर साफ होने से पाला जमने के आसार बन सकते हैं।
हालांकि, पाला 3 डिग्री से नीचे होने पर जमता है। 29 दिसंबर 1973 को हिसार में रात का पारा -1.5 रहा था। जो अब तक रिकार्ड है। वहीं, पिछले साल 26 दिसंबर को हिसार में रात का पारा -1.0 रहा था।
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर से लेकर फरवरी अंत तक ऐसे ही कड़ाके की ठंड बनी रही तो गेहूं की फसल को लाभ होगा। पारा कम होने से गेहूं में फुटाव अच्छा होगा और उत्पादन बढ़ेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App