राजनाथ ने पाक को दिया दो टूक जवाब, सफेद झंड़े से नहीं गोली से दिया जाएगा जवाब
पाकिस्तान के साथ अब मीटिंग का दौर खत्म हो गया है, अब हम पड़ोसी को मुंह तोड़ जवाब देंगे- राजनाथ सिंह

X
haribhoomi.comCreated On: 5 Oct 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पाक अपनी आदतों से बाज नहीं आता है तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी। राजनाथ सिंह ने हरियाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अब सफेद झंड़ा नहीं दिखाया जाएगा बल्कि उसे गोलियों से जवाब दिया जाएगा। राजनाथ को ऐसा इसलिए कहना पड़ा क्योंकि पिछले तीन से पाकिस्तान सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन करता आ रहा है।
उन्होंने रैली में कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला, कहा, पाक को सफेद झंड़ा दिखाना यूपीए सरकार का काम था, अब यह नहीं चलेगा। चुनावी रैली में गृह मंत्री का कड़ा तेवर अपनाते हुए कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है जो अब बरदास्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ अब मीटिंग का दौर खत्म हो गया है, अब हम पड़ोसी को मुंह तोड़ जवाब देंगे।
गौरतलब हो कि पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार चौथे दिन भी संघर्षविराम का उल्लंघन जारी रखा और बिना किसी उकसावे के गोलीबारी तथा गोलाबारी की जिसमें जम्मू क्षेत्र में दो लोग घायल हो गए जबकि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
पाकिस्तान के साथ लगी सीमा की सुरक्षा कर रही सेना की टुकडी ने गोलीबारी का प्रभावी तरीके से जवाब दिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के सब्जियां अंचल में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकी पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।’’ अंतिम सूचना मिलने तक इन घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, अब तक कितनी बार कर चुका है पाक सीज -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story