कैथल : ग्रामीणों ने कृषि विभाग के कर्मचारी को बनाया बंधक
कृषि विभाग के कर्मचारी को जानकारी मिली थी कि कैथल के मालखेड़ी गांव में किसान खेतो में धान के ठूंठों को जला रहा हैं। जब कृषि विभाग का कर्मचारी गांव मालखेड़ी पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया।

X
faiyazCreated On: 5 Nov 2019 4:13 PM GMT
हरियाणा के कैथल में लोगों ने कृषि विभाग के एक कर्मचारी को बंधक बना लिया है। कृषि विभाग के कर्मचारी को जानकारी मिली थी कि कैथल के मालखेड़ी गांव में किसान खेतो में धान के ठूंठों को जला रहा हैं। जब कृषि विभाग का कर्मचारी गांव मालखेड़ी पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया।
हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की है या नहीं। जब पुलिस को कर्मचारी के बंधन बनाए जाने की जानकारी मिली। तब पुलिस की टीम घटना स्थाल पर पहुंची। रिपोर्ट्स के मुतिबाक कैथल एसडीएम और विभाग के अधिकारियों ने कृषि विभाग के अधिकारी को रिहा करवा दिया है। जानकारी मिली है कि कई घंटों तक गांव के लोगों ने अधिकारी को बंधक बना कर रखा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story