Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा: कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक तंवर बोले- विकास चौधरी का शव नहीं दे रही पुलिस

हरियाणा के फरिदाबाद में बीके अस्पताल में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी का पार्थिव शरीर रखा हुआ है। जिसे अभी तक विकास चौधरी के परिवार वालों को नहीं सौंपा गया है।

हरियाणा: कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक तंवर बोले- विकास चौधरी का शव नहीं दे रही पुलिस
X
vikas chaudhary murder congress workers protest outside bk hospital in faridabad

हरियाणा के फरिदाबाद में बीके अस्पताल में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी का पार्थिव शरीर रखा हुआ है। जिसे अभी तक विकास चौधरी के परिवार वालों को नहीं सौंपा गया है। जिसके विरोध में आज बीके अस्पताल के बाहर कांग्रेस नेता अशोक तंवर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हत्यारों की गिरफ्तारी मांग कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने नोकझोंक भी देखने को मिली।

विरोध प्रदर्शन के दौरान अशोक तंवर ने पत्रकारों से बातचीत करत हुए कहा कि गुरुवार को हमें जानकारी दी गई थी कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं लेकिन अब तक पुलिस ने अभी तक शव नहीं सौंपा है। जैसे मुख्यमंत्री यहां पर मौजूद हैं वो उनके साथ व्यस्त हैं।

वहीं इस मामले में फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने कहा कि अभी कुछ औपचारिकताएं पूरी नहीं हुईं है जिस वजह से अभी विकास चौधरी के पार्थिव शरीर को नहीं सौंपा गया है। जब सीएमओ औपचारिकताएं पूरी कर लेंगे तो विकास चौधरी के शव को सौंप दिया जाएगा। विकास चौधरी के शव में देरी करना, मुख्यमंत्री के दौरे से कोई भी संबंध नहीं है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story