रोहतक : पीड़ित परिवार द्वारा हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी मांग तेज
गांव बलियाणा में घर के बाहर खड़े युवक पर हमला करने के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को पीड़ित परिवार एसपी से मिले। उन्होंने एसपी से आरोपितों की गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आराेपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आगे की कार्रवाई के लिए मजबूर होंगे।

गांव बलियाणा निवासी ब्रह्मप्रकाश पुत्र रणबीर सिंह ने एसपी राहुल शर्मा को शिकायत दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि छह अक्टूबर की रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ नाली को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था।
इसके बाद पंचायत ने फैसला करा दिया था। आरोप है कि विवाद को लेकर आरोपित परिवार के कुछ युवक अन्य साथियों के साथ मौके पर आए और पिस्तौल से जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। आरोप है कि करीब छह से सात बार फायरिंग कर दी। जिसके चलते मैने घर के अंदर छिपकर जान बचाई थी।
पुलिस को सूचना देने पर आरोपित मौके से फरार हो गए थे। शिकायत के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसके चलते पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लगातार खतरा है। पीड़ित ने मांग की कि उसके परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस उपलब्ध कराई जाए, तथा आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने शीघ्र कार्रवाई करने के आदेश देते हुए पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App