Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अंबाला : 31 मार्च तक रेलवे फाटको पर बनेंगे अंडर व ओवर ब्रिज

इसके लिए अभी से स्टाफ की कांउसलिंग करवाई जा रही है। औचक निरीक्षण भी किए जा रहे है।

सांकेतिक फोटो
X
सांकेतिक फोटो

रेलवे की ओर से 31 मार्च तक अंबाला मंडल के अतर्गत सभी रेल फाटकों पर अंडर ब्रिज व ओवर ब्रिज बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अंबाला रेलमंडल के नवनियुक्त डीआरएम गुरविन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि हमारे पूरे डिविजन में 36 अंडर व ओवर ब्रिज का टारगेट रखा गया था, जिसमें से 11 का कार्य पुरा हो चुका है।

जबकि अन्य का कार्य तेजी से चल रहा है। हम 30 नंवबर को भी अम्बाला सहारनपुर रेल मार्ग पर लेवल क्रॉसिंग के लिए भी कार्य होगा। उन्होनें यह भी बताया कि आने वाले समय में धुंध काफी होगी। इसको लेकर हम पहले से ही पूरी तरह से सतर्क है। स्टाफ की कांउसलिंग करवाई जा रही है। औचक निरीक्षण भी किए जा रहे है।

रेलगाडि़यों पर डेट्ररोनेटर लगाने सिंगन फेलयिर को कम से कम हो इसके लिए विशेष ध्यान दिए जा रहे है। उन्होनें बताया कि डेरिकेटिड फ्रीड कॉरीडोर के काम भी रेलवे लाइनों के साथ चल रहे है। ऐसे में सुरक्षा के उपायों को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story