रेवाड़ी: घने कोहरे से NH 8 पर वाहनों के आपस में हुई टक्कर, दो लोगों को गंवानी पड़ी जान
रेवाड़ी में NH 8 पर घने कोहरे होने की वजह से वाहनों के आपस में टक्कर होने की वजह से दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है।

रेवाड़ी: पहाड़ो में लगातार बर्फबारी की वजह से पूरे उत्तर भारत सर्द हवा और घने कोहरे की चपेट में है। सर्द हवा के कारण लगातार तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही कोहरे भी लगातार अपना कहर बरसा रही है।
वहीं रेवाड़ी के NH 8 पर घने कोहरे होने की वजह से वाहनों के आपस में टक्कर हो गई। वाहनों की आपस में टक्कर होने की वजह से दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। यह हादसा जयपुर से दिल्ली जाने वाला मार्ग पर हुआ, जहां घटना के बाद इस रास्ते को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया गया है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि तापमान में भारी गिरावट होने की वजह से चारों तरफ घना कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 3℃ दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम 14℃ रहने की संभावना बताई गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App