हरियाणा शर्मसार! 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 56 साल की महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव
हरियाणा में लगातार महिलाओं से अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, ताजा मामला यमुनानगर और सोनीपत का है। जहां दो महिलाएं दरिंदों की हैवानियत का शिकार हुईं हैं।

हरियाणा में लगातार महिलाओं से अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला यमुनानगर और सोनीपत का है। जहां दो महिलाएं दरिंदों की हैवानियत का शिकार हुईं हैं।
यमुनानगर में एक शिक्षिका के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं सोनीपत में 19 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
पुलिस के अनुसार, यमुनानगर की रामनगर कॉलोनी में एक 56 साल की महिला टीचर के साथ उसके घर में घुसकर दरिंदों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने रेप के बाद महिला की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतका के घर से पीड़िता का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला।
#Haryana: 56-year old woman found dead, with her legs tied up, at her house in Yamunanagar, family members allege rape, Police say probe to ascertain facts is underway. pic.twitter.com/tkomYO4CGv
— ANI (@ANI) February 6, 2018
यह भी पढ़ें- BSF जवान ने दी धमकी, कहा- 'मजबूर मत करो, परिवार को न्याय नहीं मिला तो उठा लूंगा हथियार'
पुलिस ने बताया कि मृतका के चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। आरोपियों ने मृतका के हाथ-पैर उसी के दुपट्टे से बांध दिए गए थे। बताया जा रहा है कि पीड़िता घर में अकेली रहती थीं।
वहीं मृतका के परिजनों का कहना है कि हो सकता है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे हों क्योंकि घर के सामान पूरी तरह बिखरे मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
लड़की को अगवा कर गैंगरेप
सोनीपत में बदमाशों ने 19 साल की लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि लड़की आधार कार्ड बनवाने के लिए घर से निकली थी, तभी आरोपियों ने उसे किडनैप कर लिया।
पुलिस के अनुसार, माना गांव में परहने वाले रवि नाम के शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की को जबरन अपनी जीप में भरकर उठा ले गए। बदमाश लड़की को खेतों की ओर ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया।
साथ ही उन्होंने पीड़िता को धमकी भी दी है कि अगर उसने घटना के बारे में किसी से कुछ कहा तो वो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
बता दें कि इन दोनों गैंगरेप के मामलों में पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है और जांच में भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं। फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App