गौकशी मामले में फरार चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार
आरोपितों के खिलाफ केेस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। फरार चल रहे दो आराेपितों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।

रोहतक पुलिस ने गत दिनों गौकसी के लिए 12 सांड़ों को लेकर जा रहे ट्रक को काबू किया था तथा सांड़ो को मुक्त कराया था। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। आरोपितों के खिलाफ केेस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। फरार चल रहे दो आराेपितों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।
14 अक्टूबर को सीआईए-3 की टीम ने गश्त के दौरान झज्जर रोड जलेबी चौक पर नाकाबंदी करते हुए ट्रक को काबू किया गया। ट्रक में तीन युवक सवार थे। मौके से दो युवक ट्रक फरार हो गए थे। काबू किए गए युवक की पहचान गांव पल्ला मोगा जिला फिरोजपुर निवासी मलकित के रूप में हुई।
जांच करने पर ट्रक में 12 सांड मिले जिनके मुंह व पैर बंधे हुए पाए गए। शिवाजी काॅलोनी थाना में आराेपितों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच उपनि जोगेन्द्र ने बताया कि आरोपित मलकित को कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
रिमांड में फरार चल रहे आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गई। बुध्वार को आरोपित हरजिंद्र निवासी गांव दुलचीका जिला फिरोजपुर (पंजाब) व सलविंद्र निवासी गांव खानेकीएल जिला फिरोजपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App