Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

CM खट्टर का बड़ा ऐलान- हरियाणा में बनेंगे 22 मेडिकल कॉलेज, रिक्त पदों पर होगी 27000 डॉक्टर्स की भर्ती

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों के 27 हजार पद है जिनमें से कई पद रिक्त हैं। रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए सरकार कदम उठायेगी।

CM खट्टर का बड़ा ऐलान- हरियाणा में बनेंगे 22 मेडिकल कॉलेज, रिक्त पदों पर होगी 27000 डॉक्टर्स की भर्ती
X

खट्टर ने यहां लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए इस बात को स्वीकार किया कि प्रदेश में फिलहाल डॉक्टरों की कमी है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि इस कमी को दूर करने के लिए सरकार द्वारा 22 नये मेडिकल कॉलेज बनाये जायेंगे जिनमें से एक कॉलेज जींद जिले में भी बनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों के 27 हजार पद है जिनमें से कई पद रिक्त हैं। रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए सरकार कदम उठायेगी।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा पहले से अधिक सीटें जीतकर राज्य में दोबारा सरकार बनायेगी। भाजपा को छोड़कर हरियाणा में और कोई पार्टी नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो दो पार्टियां हुआ करती थीं अब वे अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश का इतना विकास हुआ है जितना पिछले 48 वर्षों में भी नहीं हुआ था।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनकी पहली ऐसी सरकार है जो प्रदेश के विकास के साथ-साथ सामाजिक काम भी कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बोर्ड की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाने वाले सात होनहार बच्चों के साथ लोक निर्माण विश्राम गृह में सुबह का नाश्ता भी किया।
इस बीच खट्टर ने जींद जिले के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में तीन बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story