Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पड़ोसियों के झगड़े से परेशान महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

मृतका के पति ने पड़ोसियों पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

दिल्ली : मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइन नोट में लिखी दिल को छू लेने वाली बात
X
सांकेतिक फोटो

यमुनानगर में पड़ोसियों के झगड़े से परेशान होकर एक महिला ने मंगलवार सुबह गांधी नगर रेलवे फाटक पर टे्रन के आगे कुदकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पति ने पड़ोसियों पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रणजीत कालोनी निवासी जगमाल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी 45 वर्षीय पूनम ने घर पर लकड़ी की दुकान की हुई थी। जबकि उसके पड़ोसी रकम सिंह ने भी घर पर लकड़ी की दुकान कर रखी है। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी का अकसर पड़ोसियों रकम सिंह व उसके परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा होता रहता था।

गत अक्तूबर माह में भी उसकी पत्नी का रकम सिंह व उसके परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। जिसमें आरोपितों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की थी। तब से उसकी पत्नी मानसिक परेशान चल रही थी। दो दिसंबर को भी उसकी पत्नी का आरोपियों से झगड़ा हुआ और उसके साथ गाली गलौच की। रात को उसकी पत्नी कमरे में सो गई।

जब सुबह करीब साढे़ चार बजे उठे तो उसकी पत्नी पूनम घर पर नहीं थी। जब वह उसे ढूंढने हुए गांधी नगर रेलवे फाटक पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसकी पत्नी रेलवे लाइन पर मृत पड़ी है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को रकम सिंह व उसके परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।

जिसके चलते उसने टे्रन के आगे कुदकर खुदकुशी की है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

क्या कहते हैं जांच अधिकारी

जीआरपी थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि मृ़तका के पति जगमाल की शिकायत पर पड़ोसी रकम सिंह, उसकी पत्नी, बेटे मोनू व सचिन के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आरोपित फरार है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story