राम रहीम की सजा में बड़ा बदलाव, जज ने सुनाया दूसरा फैसला
वकील ने कहा कि सीबीआई कोर्ट ने दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले में राम रहीम को 10-10 साल की सजा सुनाई है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने राम रहीम को दो अलग अलग मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है। अब 2037 तक जेल में ही रहना होगा।
तो वहीं वकील ने बताया कि दुष्कर्म मामले की दोनों पीड़िताओं को 14-14 लाख रुपये देने होंगे। बता दें राम रहीम को पीड़िता को यह मुआवजा देना होगा। पढ़िए, इस मामले से जुड़ी हर अपडेट...
Judge announced 10 yrs imprisonment & Rs.15 lakh fine each in 2 cases & Rs.14 lakh each to be paid to both victims: #RamRahimSingh's lawyer pic.twitter.com/atoTiHf8ET
— ANI (@ANI) August 28, 2017
4:17PM | हाई कोर्ट में राम रहीम पर आए फैसले को चुनौती देगा डेरा। |
4:09PM | हरियाणा: सिरसा में सेना ने डेरा मुख्यालय के पास फ्लैग मार्च किया, लोगों को जगह खाली करने का निर्देश दिया। |
4:03PM | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ने आपाताकालीन बैठक बुलाई। उच्च अधिकारी, पार्टी के अन्य नेता उनके आवास पर इस बैठक में होंगे शामिल। |
3:59PM | डेरा समर्थक सिरसा में कर रहे हैं उपद्रव। |
3:59PM | स्थिति पूरी तरह सामान्य है, हमारी फोर्स भी तैयार है। हम कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने देंगे: अमरिंदर सिंह, पंजाब सीएम। |
3:57PM | राम रहीम सिंह का मेडिकल परीक्षण चल रहा है, इसके बाद उन्हें जेल की वर्दी दी जाएगी और जेल में सेल भी दिया जाएगा। |
3:38PM | फैसला सुनकर, कोर्ट में फर्श पर बैठकर रो रहे हैं बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह। |
3:35PM | सीबीआई कोर्ट ने बाबा राम रहीम को धारा 376, 511 और 506 के तहत 10 साल की सजा सुनाई। |
3:28PM | कोर्ट ने राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई साथ ही 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। |
3:23PM | सिरसा में डेरा मुख्यालय में हिंसा, 2 गाड़ियों में लगाई गई आग |
3:19PM | कोर्ट के बाहर सुरक्षाकर्मियों ने बनाए हैं कई सुरक्षाचक्र। |
3:18PM | कोर्ट के अंदर बराबर रोते हुए राम रहीम, बचावपक्ष की माफी की मांग। |
3:15PM | राम रहीम की सजा पर इस समय बहस पूरी हो चुकी है। जज जगदीप सिंह इस समय अपना आदेश पढ़ रहे हैं। कुछ ही देर में ऐलान। |
3:12PM | बाबा ने सफाई अभियान और रक्त-दान मुहिम कराने की दलील दी। |
2:52PM | बचावपक्ष ने दी दलील कि राम रहीम एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्होंने लोगों के भले के लिए काम किया है, इस बात को जज को ध्यान में रखना चाहिए। |
2:51PM | जेल कोर्ट में पहुंचे राम रहीम, चुप-चाप खड़े कर रहे हैं फैसले का इंतजार। |
2:49PM | पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि राम रहीम को सख्त से सख्त की मांग की है। |
2:49PM | पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि राम रहीम को सख्त से सख्त की मांग की है। |
2:39PM | जज जगदीप सिंह के सामने दोनों पक्ष के वकील अपनी-अपनी दलिलें पेश कर रहे हैं। |
2:39PM | |
2:39PM | जेल में कोर्ट की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App