Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यमुनानगर से लापता हुईं तीन युवती, पुलिस को बुरी खबर की आशंका

यमुनानगर से तीन युवती अचानक लापता हो गई हैं। पुलिस को आशंका है कि उनका अपहरण किया गया हो। परिजनों की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद खुलासा हुआ है।

यमुनानगर से लापता हुईं तीन युवती, पुलिस को बुरी खबर की आशंका
X
यमुनानगर से तीन युवतियों का अपहरण (प्रतीकात्मक फोटो)

यमुनानगर के अलग-अलग स्थानों से युवती समेत तीन लोग लापता हो गए। परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गांव गनौली निवासी मतलूब ने बताया कि उसकी लड़की नशरीना 21 दिसंबर को किसी काम से घर से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।

उधर आर्य नगर निवासी जसवंती ने बताया कि उसकी पुत्रवधू सुनीता उर्फ हेमा घर से बिना बताए कहीं चली गई। तलाश करने पर भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने इस बारे पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं बाल्मिकी मंदिर फकरपुर निवासी सुमन ने बताया कि उसका पति पिक्का घर से बिना बताए कहीं चला गया। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story