ताज विवाद पर भड़के परेश रावल, दिया ये बड़ा बयान
संगीत सोम ने कहा था कि कुछ लोगों को बहुत दर्द हुआ जब ताजमहल का नाम देश के ऐतिहासिक स्थलों में से निकाल दिया गया।

ताजमहल विवाद दिनोदिन और बढ़ता जा रहा है। इस विवाद पर अब बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद परेश रावल भी कूद पड़े हैं।
परेश रावल ने एक ट्वीट कर कहा कि ताजमहल प्रेम की निशानी है लेकिन लोगों ने उसे नफरत की निशानी बना दिया है।
Taj Mahal-Symbol of Love becomes the symbol of Hate !!! Stupid n unnecessary n sad n pathetic controversy!
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) October 20, 2017
ताजमहल पर हरियाणा के एक मंत्री ने इस मामले में अपनी राय जाहिर की है। हरियाणा के विज्ञान और तकनीकी मंत्री ने अनिल विज ने ताज महल को एक खूबसूरत कब्रिस्तान बताया है।
खट्टर सरकार में मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर लिखा, ‘ताज महल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है।’ इसे घर में रखना अपशगुन माना जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि चाहे कितना भी खूबसूरत क्यों हो लेकिन ताज महल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है।
#ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है ।
— ANIL VIJ (@anilvijminister) October 20, 2017
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा था कि कुछ लोगों को बहुत दर्द हुआ जब ताजमहल का नाम देश के ऐतिहासिक स्थलों में से निकाल दिया गया।
सोम ने कहा कि ये कैसा इतिहास, किस काम का इतिहास जिस में अपने पिता को ही कैद कर डाला था। इन लोगों ने हिंदुस्तान में हिन्दुओं का सर्वनाश किया था।
संगीत सोम बोले कि अब भाजपा सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और औरंगजेब की कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है।
संगीत सोम के इस बयान के बाद बड़ा बवाल मच गया था। इसके बाद कई राज नेताओं ने अपनी प्रितिक्रिया दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App