सुभाष गुप्ता बोले: 20 साल तक कांग्रेस में नहीं मिला मान-सम्मान, अब BJP के लिए दिन-रात करुंगा काम
सुभाष गुप्ता (Subhash Gupta) दोपहर को मैं बीबी बतरा (Batra) से मिलने गया था, उनसे मेरी मित्रता है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस (Congress) से मेरी नाराजगी है। सुभाष गुप्ता के बयान के बाद कांग्रेस बैकफुट (Congress Backfoot) पर आ गई है।

दो दिन पहले बृहस्पतिवार को मनीष ग्रोवर (Manish Grover) और बीबी बतरा (Bibi Batra) के साथ सुभाष गुप्ता (Subhash Gupta) के दो अलग-अलग फोटो वायरल होना सुर्खियां बन गया था। पहले फोटो में दावा किया गया कि गुप्ता भाजपा (BJP) में शामिल हो गए, जबकि दूसरे फोटो में यह दावा किया गया कि गुप्ता कांग्रेस में ही हैं। इस पूरे मामले में अब खुद सुभाष गुप्ता सामने आए और कहा कि मैं भाजपा में शामिल हो चुका हूं। अब भाजपा के लिए ही दिन रात काम किया जाएगा।
कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं 20 साल कांग्रेस में रहा, लेकिन कोई ओहदा तक नहीं दिया गया, ओहदे का मतलब आदर-सम्मान नहीं मिला। गुप्ता वैश्य शिक्षण संस्था के पूर्व पदाधिकारी और जनता कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान भी हैं।
उन्होंने बताया कि दोपहर को मैं बीबी बतरा से मिलने गया था, उनसे मेरी मित्रता है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस से मेरी नाराजगी है। सुभाष गुप्ता के बयान के बाद कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है।
कांग्रेस के पांचवे दावेदार भी कूदे
पूर्व विधायक बीबी बतरा, सतीश पंसारी, हेमंत बक्शी और गुलशन ईश्पुनियानी के बाद अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए पांचवे दावेदार अजीत जैन भी मैदान में कूद गए हैं। अजीत जैन नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हैं। उनके लड़के कमल जैन वर्तमान में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव हैं। अजीत जैन का कहना है कि कांग्रेस से मेरी तीन पीढ़िया जुड़ी रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App