सरपंच ने पराली न जलाने वाले किसानों को दिया तेहफा, वैष्णो देवी की यात्रा कराने ले गया
पेट्रोलिंग करने वाले जवानों को इस प्रदूषण से काफी दिक्कत आती है। उन्होंने इस अभियान को लेकर सरपंच सोमेश व किसानों की सराहना की।

दादरी जिला के घिकाड़ा गांव के सरपंच सोमेश पराली न जलाने वाले किसानों को लेकर वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए। यात्रा के तीसरे दिन शुक्रवार को वह फिरोजपुर पहंचे। जहां भारतीय सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से सरपंच व किसानों ने मुलाकात की।
यहां से उन्हे कमांडेट नामीचंद हुसैनीवाला स्थित भारत-पाक सीमा को दिखाने ले गए। इसी दौरान भारतीय सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया की पराली जलने से सीमा पर विजिविलटी काफी कम हो जाती है।
किसानों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया
ऐसे मे पेट्रोलिंग करने वाले जवानों को इस प्रदूषण से काफी दिक्कत आती है। उन्होंने इस अभियान को लेकर सरपंच सोमेश व किसानों की सराहना की। इसके बाद असिस्टेंट कमांडट प्रियंका इस दल को शहीद भगत सिंह, राजगुरुव सुखदेव की समाधि स्थल पर लेकर गई। जहां किसानों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App