Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणाः अज्ञात बदमाशों ने तोड़ी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, गांव में तनाव

हरियाणा में अंबाला छावनी से करीब 15 किमी दूर काल्पी गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने शनिवार को भीम राव आंबेडकर की एक प्रतिमा तोड़ दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हरियाणाः अज्ञात बदमाशों ने तोड़ी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, गांव में तनाव
X

हरियाणा में अंबाला छावनी से करीब 15 किमी दूर काल्पी गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने शनिवार को भीम राव आंबेडकर की एक प्रतिमा तोड़ दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस घटना के जिम्मेदार लोगों को फौरन गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बरार के एसडीएम गिरिश कुमार और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि एहतियाती कदम उठाते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story