Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राम रहीम केस: प्रोपर्टी के नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार

राम रहीम केस में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा में कई जगह तोड़फोड़ की गई।

राम रहीम केस: प्रोपर्टी के नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार
X

हरियाणा में सच्चा डेरा सौदा के प्रमुख राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा औ पंजाब समेत कई राज्यों में हिंसा भड़क हुई। हरियाणा में हिंसा के दौरान कई जगहों पर डेरा समर्थकों ने तोड़फोड़ की।

हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में हिंसा के दौरान क्षतिग्रत हुए प्राइवेट वाहनों और मीडिया की गाड़ियों के भरपाई करेगा। हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राम निवास ने कहा है।

पंचकुला में डेरा समर्थकों ने कई जगहों पर प्राइवेट वाहनों और मीडिया की गाड़ियों को आग लगा दी थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने इसकी भरपाई का फैसला किया है।

वहीं दूसरी तरफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी हिंसा के दौरान संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर आदेश दिया है कि हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई सच्चा डेरा सौदा प्रमुख राम रहीम की पूरी संपत्ति से किया जाएगा। खबर लिखने तक हिंसा में मरने वालों की संख्या 17 हुई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story