Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा : आसमान में छाया स्मॉग, सामान्य से नीचे आया तापमान

न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। यह करीब 4 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान के नीचे आने से मौसम में ठंडक थोड़ी बढ़ी है।

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बरस रहे हैं बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
X
प्रतीकात्मक फोटो

करनाल में दीपावली के बाद तीसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर हल्की धुंध का असर दिखा। दरासल यह धुंध नहीं स्माग का हिस्सा है, जोकि आसमान में छाया हुआ है। जिसके कारण मौसम साफ नहीं हो पा रहा है।

जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम हो गया है। रोहतक में यह सबसे अधिक रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री घटकर 29 पर आ गया। कई अन्य जिलों में यह सामान्य से अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। यह करीब 4 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान के नीचे आने से मौसम में ठंडक थोड़ी बढ़ी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि हवा की दिशा बदलने से मौसम साफ होने की सम्भावना है।

अगले 48 घंटों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। रात को आसमान में स्माग का असर कम दिखाई देता है। जैसे ही प्रदूषण बढ़ता है तो यह सुबह तक गहरा जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है, वहीं दमे व एलर्जी के मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। माना जा रहा है कि एक व दो तारीख को बूंदाबांदी हो सकती है। जिसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ होने की सम्भावना है, लेकिन ठंडक भी बढ़ने के आसार हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story