''साइको किलर'' के खूनी खेल से दहला पलवल, रॉड से मारकर की 6 लोगों की हत्या
हरियाणा के पलवल में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सोमवार रात एक सनकी व्यक्ति ने 6 लोगों की हत्या कर दी।

हरियाणा के पलवल में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सोमवार रात एक सनकी व्यक्ति ने 6 लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस साइको किलर ने इन 6 लोगों की हत्या रॉड से की है।
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है। सभी हत्याएं शहर के सिटी थाना एरिया के 100 मीटर के दायरे में हुई हैं।
इसे भी पढ़ेंः बिहार: जमुई में भीषण सड़क हादसा, पांच युवकों की दर्दनाक मौत
सिरफिरे कातिल की तस्वीर एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी है, जिसके आधार पर पुलिस उसे तलाश रही है। सीसीटीवी फुटेज में सिरफिरा कातिल लोहे की रॉड के साथ नजर आ रहा है। हत्याकांड के बाद पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मरने वालों में एक महिला भी शामिल
मृतकों में एक महिला और 3 चौकीदार शामिल हैं। 2 मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या एक अस्पताल के भीतर की गयी है। इसके अलावा सड़क के किनारे स्थित घरों के लोगों की हत्याएं हुई हैं।
शहर में नाकेबंदी
पांच शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है। आरोपी सिरफिरे को दबोचने के लिए पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है। सभी हत्याएं बीती रात 2 बजे से 4 बजे के बीच हुई हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App