पुलिस के हत्थे चढ़ा राम रहीम के अनुयायियों को नपुंसक बनाने वाला डॉक्टर, किये कई चौंकाने वाले खुलासे!
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत बाबा राम रहीम के दाहीने हाथ माने जाने वाले डॉ. महिंदर इंसान को पुलिस ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम से गिरफ्तार किया है।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत बाबा राम रहीम के दाहीने हाथ माने जाने वाले डॉ. महिंदर इंसान को पुलिस ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम से गिरफ्तार किया है। बाबा राम रहीम इन दिनों साध्वी रेप केस में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जानिए क्या है धारा 377, भारतीय संविधान में क्या है सजा का प्रावधान
आपको बता दें कि डॉ. महिंदर इंसान पर डेरे में अनुयायियों को खुद ऑपरेशन कर नपुंसक बनाने का आरोप है। रविवार को हरियाणा पुलिस एसआईटी को डॉ. महिंदर इंसान के डेरे में छिपे होने की सूचना मिली थी।
यह भी पढ़ें- LGBT Case: धारा 377 की संवैधानिक वैधता पर पुनर्विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट
डेरे में छापेमारी के दौरान एक कमरे में छिपे बैठे डॉ. महिंदर इंसान को पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार करने के बाद एसआईटी इंसान लेकर पंचकूला पहुंची। कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर आरोपियों के बारे में पूछताछ होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App