जजपा ने भाजपा में लगायी सेंध, इस गायक ने पार्टी बदलकर थामा दुष्यंत चौटाला का हाथ
हरियाणा में भाजपा नेता गायक फाजिलपुरिया ने पार्टी छोड़ दी है। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद फाजिलपुरिया, जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने गठबंधन की सरकार बनायी है। इसके बावजूद दल बदल रूक नहीं रहा है। गुरुग्राम में भाजपा नेता गायक फाजिलपुरिया राहुल यादव ने पार्टी छोड़ दी है। भाजपा से इस्तीफा देकर जेजेपी में शामिल हो गए हैं। जजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं।
गायक फाजिलपुरिया ने चंड़ीगढ़ में जजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रमुख मोहसीन चौधरी की मौजूदगी में जजपा में शामिल हुए हैं। फाजिलपुरिया के नाम से मशहूर राहुल यादव ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद जजपा का दामन थाम है। राहुल यादव का कहना है कि दुष्यंत चौटाला से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। जजपा की तरफ से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App