बहादुरगढ़ में पहले युवक को मारी गोली, फिर गाड़ी लेकर हुए फरार
बहादुरगढ़ के होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर एक युवक को गोली मारकर उससे गाड़ी छीन ली। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

X
Meenakshi SharmaCreated On: 21 Dec 2019 8:20 AM GMT
बहादुरगढ़ में होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे एक युवक को गोली मारकर उससे गाड़ी छीन ली। वारदात बीती रात करीब 11 बजे की है। बता दें कि नेहरू पार्क में रहने वाले युवक गौरव को पहले बाइक सवार ने टक्कर मारी। अपराधी ने युवक से पहले गाड़ी छीनने का प्रयास किया। युवक द्वारा गाड़ी छीनने का विरोध करने पर उस पर गोली चलाई। घायल युवक का संजीवनी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story