Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगा अकाली दल, विधायक के भाजपा में शामिल होने से नाराज

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा से अकाली दल नाराज हो गया है। शिरोमणी अकाली दल ने हरियाणा में अकेले लड़ने की घोषणा की है। एक विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद अकाली दल ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

हरियाणा में अकेला लड़ेगा अकाली दल, विधायक के भाजपा में शामिल होने से नाराज
X
Shiromani Akali Dal will fight alone in Haryana, angry over MLA joining BJP

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। एनडीए की प्रमुख सहयोगी पार्टी अकाली दल, भाजपा से नाराज हो गयी है। ऐसे में शिरोमणी अकाली दल ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अकाली दल के एक विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने अकेले के दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक अकाली दल की एमएलए बलकौर सिंह भाजपा में शामिल हो गई हैं। जिसके बाद से अकाली दल नाराज है। अकाली दल ने गठबंधन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अकाली दल के नेता दलजीत सिंह ने कहा कि भाजपा ने गठबंधन धर्म को तोड़ा है। अकाली दल के एमएलए को भाजपा में शामिल नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी।

कालांवाली विधानसभा से हैं विधायक

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में शिरोमणी अकाली दल ने सिर्फ एक सीट जीती थी। पार्टी के चुनाव चिन्ह पर सिरसा स्थित कालांवाली सीट से बलकौर सिंह जीतकर विधानसभा पहुंची थी। लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कालांवाली विधायक ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। जिसके बाद अकाली दल भाजपा से नाराज हुआ है।

जजपा में भी हो चुकी हैं शामिल

भाजपा में शामिल होने से पहले बलकौर सिंह जननायक जनता पार्टी (जजपा) में शामिल हुईं थी। सूत्रों के मुताबिक जनवरी 2019 में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले जजपा का दामन थामा था। लेकिन लोकसभा चुनावों के बाद बदले समीकरण के चलते अब भाजपा का दामन थामा है। अब देखना होगा कि भाजपा अपने अहम सहयोगी को साथ लड़ने के लिए किस तरह तैयार करती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story