Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणाः आश्रम में नाबालिग किशोरी के साथ मारपीट और यौन शोषण, तीन गिरफ्तार

हरियाणा के जींद के निर्जन गांव स्थित एक आश्रम में आश्रम संचालक तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा एक नाबालिग किशोरी का कथित तौर पर यौन शोषण करने तथा मारपीट करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

हरियाणाः आश्रम में नाबालिग किशोरी के साथ मारपीट और यौन शोषण, तीन गिरफ्तार
X

हरियाणा के जींद के निर्जन गांव स्थित एक आश्रम में आश्रम संचालक तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा एक नाबालिग किशोरी का कथित तौर पर यौन शोषण करने तथा मारपीट करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना लगभग एक साल पहले की है।

महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने बताया कि किशोरी गांव निर्जन स्थित एक आश्रम में रह रही थी। किशोरी ने आश्रम संचालक सहित तीन कर्मियों पर यौन उत्पीडऩ तथा शोषण के आरोप लगाए हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एक मामला दर्ज करके आश्रम के संचालक राममेहर, कर्मी सोनू व चौकीदार प्यारेलाल मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story