पर्यावरण प्रदूषण के चलते दिल्ली के बाद हरियाणा में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
दिवाली के बाद बढ़े पर्यावरण प्रदूषण कोे देखते हुए हरियाणा (Haryana) के जींद (Jind) जिला प्रशासन ने 5 नवंबर तक सभी स्कूलों मेें छुट्टी का आदेश जारी किया है।

दिवाली के बाद बढ़े पर्यावरण की वजह से दिल्ली, यूपी के बाद अब हरियाणा में भी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला उपायुक्त ने जींद जिले में सभी स्कूलों को अगले दो दिन तक छुट्टी रखने का निर्देश दिया है।
आदेश के अनुसार प्राइमरी से बारहवीं तक के सभी स्कूल 4 और 5 नवंबर को बंद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही डीसी ऑफिस लिखित आदेश जारी किया जाएगा। इससे पहले रविवार को नोएडा और शनिवार को दिल्ली में सरकार ने सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया था।
बता दें कि प्रदेश में दिवाली के बाद से प्रदूषण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 नवंबर तक प्राइमरी स्कूलों और प्राइवेट सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
इससे पहले दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि दिल्ली में पराली के बढ़ते धुएं से प्रदूषण स्तर बढ़ गया है। इसलिए सरकार ने सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद रखने का निर्णय किया है। दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App