Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हुआ फरार युवक, दूसरी बार पहुंचा तो पकड़ा गया

हरियाणा के रोहतक में एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद युवक वहां से फरार हो गया था। 15 दिन बाद दुबारा दुष्कर्म करने पहुंचा तो उसे लोगों ने पकड़ लिया।

किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हुआ फरार युवक, दूसरी बार पहुंचा तो पकड़ा गया
X
किशोरी के साथ दुष्कर्म (फाइल)

हरियाणा के रोहतक शहर की सुंदर विहार कालोनी में एक युवक ने 15 दिन पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मगर युवक फिर से किशोरी को गलत काम करने के लिए पड़ोस में बने खाली मकान में ले गया। जहां लोगों ने उन्हें देख लिया और आरोपित युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुंदर विहार कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 12 वर्षीय लड़की पिछले कुछ दिन से चुपचाप रह रही थी। लड़की इन दिनों पेट दर्द की शिकायत भी कर रही थी। लड़की से पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया।

महिला ने बताया कि 13 नवंबर की रात को उसकी लड़की उनके साथ सो रही थी। जब रात को उसकी आंख खुली तो लड़की घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जब वह लड़की को तलाशने के लिए उनके पड़ोस में पड़े खाली मकान में गई तो कालोनी का ही युवक रमन उसकी लड़की के साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि आरोपित युवक उसे 15 दिन पहले भी अपने साथ बहला फुसला कर ले गया था। जहां पर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दुष्कर्म की हुई पुष्टि

मामले की जांच कर रही एएसआई कमला रानी ने बताया कि मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story