Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रोहतक की रेखा धनखड़ के सिर सजा 2019 का मिसेज इंडिया ताज, बेटियों को समर्पित किया खिताब

हरियाणा के रोहतक की रेखा धनखड़ ने साल 2019 का मिसेज इंडिया (Mrs India 2019) खिताब अपने नाम कर लिया है। चंडीगढ़ में आयोजित मिस ऐंड मिसेज इंडिया-2019 के इस कार्यक्रम में पूरे देश से 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

रोहतक की रेखा धनखड़ के सिर सजा 2019 का मिसेज इंडिया ताज, बेटियों को समर्पित किया खिताब
X
Rohtak Rekha Dhankar Becomes Mrs India 2019

हरियाणा के रोहतक की रेखा धनखड़ ने साल 2019 का मिसेज इंडिया (Mrs India 2019) खिताब अपने नाम कर लिया है। चंडीगढ़ में आयोजित मिस ऐंड मिसेज इंडिया-2019 के इस कार्यक्रम में पूरे देश से 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

रोहतक की रेखा धनखड़ (Rekha Dhankar) ने सभी को मात देते हुए ये खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने अपना ये खिताब अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दिया। विजेता बनने के बाद धनखड़ ने कहा कि उन्हें सौदर्य प्रतियोगिताओं को लेकर इंट्रेस्ट बचपन से ही रहा है।

मानसरोवर कॉलोनी में रहने वाली रेखा ने योगेश मलिक से शादी की। शादी के बाद भी धनखड़ ने अपने सपने को जिंदा रखा। और सफलता हासिल की। इस सौदर्य प्रतियोगिता के लिए उन्होंने दिल्ली के प्रोफेशनल ट्रेनरों से ट्रेनिंग ली।

रेखा धनखड़ ने बताया कि योगेश मलिक सबका बड़ा खयाल रखते हैं। इस प्रतियोगिता को लेकर भी उन्होंने हर कदम पर मदद की। खिताब जीतने के बाद रेखा धनखड़ को इस समय खूब बधाईयां मिल रही हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story