कंपनी के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 20 लाख उड़ाए
अंबाला जिले के छावनी महेश नगर के पास रामपुर सरसेहड़ी मोड़ पर स्थित आजाद नगर में एक कंपनी के आफिस से अज्ञात चोर करीब 20 लाख की राशि चुराकर फरार हो गए।

अंबाला जिले के छावनी महेश नगर के पास रामपुर सरसेहड़ी मोड़ पर स्थित आजाद नगर में एक कंपनी के आफिस से अज्ञात चोर करीब 20 लाख की राशि चुराकर फरार हो गए। पुलिस आरोपितो की तलाश कर रही है। महेश नगर पुलिस ने विपिन जैन निवासी आर्य नगर अंबाला छावनी की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विपिन जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जैनसन नाम की फर्म है, जिसमे उसके अलावा राजेन्द्र कुमार जैन ,प्रिंस जैन ,अमन जैन पार्टनर है। इस फर्म का आफिस व फैक्ट्री आजाद नगर मे है। उसने बताया कि हम विदेश मे माल भेजते है।
उन्होने बताया कि 14 दिसंबर को कंपनी का हिसाब किताब कर उन्होने कंपनी दो अलग अलग कमरो मे कुल 19.80 लाख व करीब 28 हजार की विदेशी करंसी रखी थी। उन्होने बताया कि 18 दिसंबर की शाम को जब पैसे चेक किए तो वहां नहीं मिले। दोनो दराजो का ताला कटा हुआ था।
सीसीटीवी में तीन चोरो की तस्वीर कैद हुई है, जो छत के रास्ते इस आफिस में घुसे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियो की तलाश कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App