चरखी दादरी में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
दिल्ली-रोहतक बाईपास के पास एक बाइक को डम्पर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

X
faiyazCreated On: 22 Dec 2019 1:44 PM GMT
हरियाणा के चरखी दादरी में आज एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली-रोहतक बाईपास के पास एक बाइक को डम्पर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं डम्पर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।
बताया जा रहा है मृतक रावलधी गांव के निवासी है वह पास के गांव में किसी कार्य के लिए गए थे। हदसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story