Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी को झटका, 10 कार्यकर्ताओं का इस्तीफा

आप में प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति सहित कई मसलों पर विवाद चल रहा था।

अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी को झटका, 10 कार्यकर्ताओं का इस्तीफा
X
चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी का दिल्ली लोकसभा चुनावों के समय जिस गति से क्रेज लोगों के सिर चढ़ा था उसी गति से अब उतरता जा रहा है। पार्टी की आंतरिक कलह ने अब लोगों का मन खट्टा कर दिया है। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई से कार्यकर्ताओं के इस्तीफे के बाद अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश संयोजक, मुख्‍य प्रवक्‍ता, प्रदेश सचिव व कार्यकारिणी के चार सदस्यों सहित दस नेताओं ने आप से इस्तीफा दे दिया है।
आप में प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति सहित कई मसलों पर विवाद चल रहा था। दिल्‍ली के विधायक नरेश बालियान को प्रभारी बनाए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ था। बालियान को हरियाणा प्रभारी बना जाने का आप के कई वरिष्‍ठ नेता व पदाधिकारी विरोध कर रहे हैं। पहले योगेद्र यादव आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी थे। उनका भी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद से विवद रहा था। बृहस्‍पतिवार को पार्टी छोड़ने वाले नेता योगेंद्र यादव के समर्थक माने जाते हैं।
पार्टी छोड़नेवालों में प्रदेश संयोजक डा. आशावंत, मुख्‍य प्रवक्‍ता राजीव गोदारा, राज्‍य सचिव परमजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्‍य रमजान चौधरी, बलबीर सिंह, रुपिंदर कौर व प्रह्लाद सिंह शामिल हैं। इनके अलावा पिछले लाेकसभा चुनाव में अंबाला से आप के प्रत्‍याशी रहे सुरेंद्र पाल, करनाल से प्रदीप सिंह व सिरसा से पूनमचंद रत्‍ती ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी
-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story