Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न की सूचना पुलिस को दें, पहचान रहेगी गुप्त

अपने आस पास घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न के साथ साथ अवैध हथियारों के बारे में पुलिस को जानकारी दें। जानकारी देने वाले की पहचान को गुप्त रखा जाता है।

प्रतीकात्मक फोटो
X
प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस स्टेशन बहुअकबरपुर में पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने कहा कि अपने आस पास घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न के साथ साथ अवैध हथियारों के बारे में पुलिस को जानकारी दें। जानकारी देने वाले की पहचान को गुप्त रखा जाता है।

इसके अलावा प्रदुषण के कारण जिला उपायुक्त द्वारा पराली जलाने, बम पटाखे जलाने, रात को दस बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जो भी इसका उलंघन करे उसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें अन्यथा इसकी जिम्मेदारी गांव के सरपंच व अन्य जिम्मेदार लोगों की होगी।

उन्होंने कहा कि बाइक पर पटाखा बजाना, साइलेंसर से तेज ध्वनी निकालना कानूनी अपराध है, इससे आमजन परेशान हो रहा है। ऐसा करता कोई दिखाई दे तो बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है।

युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंस रही है। नशे से लगातार हो रही मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। नशे से खराब होती युवा पीढ़ी व उसे जड़ से खत्म करने संबंधी जागरूकता जरूरी है। इस अवसर पर मोखरा के सरपंच मुकेश, प्रदीप कटारिया, मदीना गिंधराण के सरपंच करम सिंह फोजी, मदीना गिंधराण के सरपंच प्रतिनिधी जगबीर उर्फ राजा शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story