Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी: चंडीगढ़ और हरियाणा में मानसून ने किया निराश, 19 प्रतिशत कम हुई बारिश

मानसून ने इस बार चंडीगढ़ को निराश किया है। इस बार एक जून से आठ सितंबर तक हुई बारिश में 19 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। बीते बर्ष 18 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई थी।

मौसम की जानकारी: चंडीगढ़ और हरियाणा में मानसून ने किया निराश, 19 प्रतिशत कम हुई बारिश
X

मानसून ने इस बार चंडीगढ़ को निराश किया है। इस बार एक जून से आठ सितंबर तक हुई बारिश में 19 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। बीते बर्ष 18 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई थी। लगभग 10-11 दिनों बाद मानसून की विदाई का वक्त शुरू हो जाएगा। ऐसी आशंका है कि कमी का आंकड़ा आगे भी बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीद कम ही है।

ऐसे में बारिश नहीं होने के कारण शहर में उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि चंडीगढ़ में 8 सितंबर तक 743.8 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 603.2 एमएम बारिश ही हुई है।

करीब बारिश में 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। साल 2018 में 998 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो सामान्य से 18 प्रतिशत ज्यादा थी। मौसम पर नजर रखने वाली प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक इस बार मानसून की ट्रफ़ साउथ से ज्यादा रही है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में बनने वाला लो प्रेशर एरिया वेस्ट में रहा है। ऊपर की ओर मूव नहीं कर पाया।

किस साल कितनी बारिश

साल बारिश कमी/ज्यादा

2018 998 18 प्रतिशत ज्यादा

2017 752. 8 11 प्रतिशत कम

2016 456.9 46 प्रतिशत कम

2015 548.3 35 प्रतिशत कम

2014 354.5 58 प्रतिशत कम

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story