Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

युवती का अपहरण के बाद दुष्कर्म, दो के खिलाफ मामला दर्ज

युवक ने उसकी बेटी के साथ अपने घर में दुष्कर्म किया तथा बाद में उसे गांव किनाना भी ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

शादी का झांसा देकर किशोरी को किया अगवा
X
किशोरी को किया अगुवा (प्रतीकात्मक फोटो)

सदर थाना इलाके के गांव से युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा जातिसूचक गालियां देने पर सदर थाना पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपित नाबालिग है। जिसे पुलिस ने काबू कर बाल अदालत में पेश किया।

जहां से अदालत ने आरोपित को बोस्टल जेल हिसार भेज दिया। सदर थाना इलाके के गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दो दिसम्बर रात को गांव का ही कृष्ण उसकी 17 वर्षीय बेटी को गाड़ी में बैठाकर भिवानी रोड निवासी 16 वर्षीय युवक के पास छोड़ आया।

दुष्कर्म के बाद लड़की को गांव किनाना भी ले जाया गया

युवक ने उसकी बेटी के साथ अपने घर में दुष्कर्म किया तथा बाद में उसे गांव किनाना भी ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी तथा जातिसूचक गालियां दी।

उसकी बेटी आरोपित की चंगुल से निकलकर घर पहुंची और घटना के बारे में अवगत करवाया। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुख्य आरोपित नाबालिग तथा कृष्ण के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, जातिसूचक गालियां देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित को काबू कर बाल अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपित को बोस्टल जेल हिसार भेज दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story