हरियाणा : 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे अठावले, खुद हारकर भाजपा को चाहते हैं जिताना
अगले दो महीने में झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख व केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने भी हरियाणा में ताल ठोकने का फैसला किया है।

किसी भी प्रदेश में जब चुनाव होता है तो वहां कई ऐसी पार्टियां चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरती हैं जिनका प्रदेश में जनाधार बेहद कम होता है। वह सिर्फ अपनी पहचान स्थापित करने के चक्कर में चुनावी समर में उतरते हैं।
अगले दो महीने में झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (Republican party of india) के प्रमुख व केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने भी हरियाणा में ताल ठोकने का फैसला किया है।
चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने के पीछे जो तर्क दिया वह बड़ा अजीब था। उन्होने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय दल है इसलिए हरियाणा में भी चुनाव लड़ने पड़ेंगे।
रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जो भाजपा की जीत में योगदान निभाएंगे, उनका सीधा मतलब यहां दूसरी पार्टी के वोटबैंक में सेंध लगाने से है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े प्रशंसक अठावले पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र भाजपा से नाराज लगते हैं, उन्होने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए 10 सीटों की मांग की है पर भाजपा इतनी सीटे देने के पक्ष में नहीं लगती।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App