Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हनीप्रीत और राम रहीम के संबंधों का हुआ खुलासा

राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से हनीप्रीत फरार है।

हनीप्रीत और राम रहीम के संबंधों का हुआ खुलासा
X

साध्वियों से रेप के मामले में जेल में बंद राम रहीम की चहेती हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते के बारे में कई खुलासे किए हैं।

विश्वास गुप्ता ने कहा कि डेरा ने धमकी देकर मेरी संपत्ति हड़प ली। मीडिया से बात-चीत के दौरान वो भावुक होकर रोने लगे। विश्वास ने बताया कि पुलिस में भी राम रहीम के बहुत से लोग हैं। उन्होंने कहा कि राम रहीम ने मुझे फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भिजवाया।
विश्वास ने कहा कि हनीप्रीत और राम रहीम एक ही कमरे में सोते थे। जब मैं हनीप्रीत को मना करता था तो वो बोलती थी कि मैं उनकी सेवक हूं मैं तो जाऊंगी ही।
विश्वास ने कहा कि राम रहीम और हनीप्रीत की उम्र में 13 साल का फर्क है। उन्होंने कहा कि हनीप्रीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी नहीं है। विश्वास ने कहा कि मैं राम रहीम का दामाद नहीं भाड़े का टट्टू हूं।
विश्वास ने कहा कि राम रहीम का परिवार बहुत शरीफ है। उन्होंने ने कहा कि शायद इसके बाद मैं मीडिया से न मिल सकूं। उन्होंने कहा कि जेल में बंद राम रहीम बहुत ताकतवर है। मेरी जान को खतरा है।
विश्वास ने कहा कि राम रहीम ने डेरे के अंदर बिग बॉस जैसा आलीशान घर बनवा रखा है। चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वॉशरूम तक में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
विश्वास ने बताया कि मेरे खिलाफ राम रहीम ने दहेज, एक मानहानि और दो चेक बाउंस समेत पांच मुकदमे कराए। विश्वास ने बताया कि मेरे पिता के खिलाफ भी राम रहीम ने दो मुकदमे कराए।
विश्वास ने कहा कि मेरे परिवार ने समझौते के लिए डेरे में संपर्क किया तो समझौते के तहत राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते का आरोप वापस लेने के बात कही। इसके बात विश्वास के परिवार ने सबके सामने डेरा और राम रहीम से माफी मांगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story