जब जज सुना रहे थे राम रहीम को सजा, फर्श पर बैठकर बाबा बहा रहे थे घड़ियाली आंसू
राम रहीम को सजा सुनाने के लिए रोहतक जेल को ही कोर्ट में तब्दील किया था।

डेरा सच्चासौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को सीबीआई की अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। इसके लिए प्रशासन ने रोहतक जेल को ही कोर्ट में तब्दील किया था।
दो साध्वियों से बलात्कार और योन शोषण का आरोपी बाबा राम रहीम कोर्ट के फैसले के वक्त फर्श बैठकर पूरे समय रोता रहा था।
जानकारी के मुताबिक सजा सुनाए जाने के वक्त बाबा राम रहीम और उसका वकील जज से रहम कि भीख मांगते रहे।
इसे भी पढ़ें- करतूतों से भरा है बाबा का बचपन, 9वीं क्लास में छेड़ी थी लड़की, निकाल दिया गया था स्कूल से
अदालत में राम रहीम के तीन वकील मौजूद थे। बाबा के वकील उसके सामाजिक कार्यकर्ता होने और लोक कल्याण के काम करने का हवाला देते रहे।
बाबा राम रहीम जज से बार-बार कह रहा था कि उसे 10 के बजे 7 साल की सजा दी जाए। हालांकि सीबीआई जज जगदीप सिंह ने बाबा और उसके वकील की किसी भी दलील पर ध्यान नहीं दिया।
सीबीआई जज जगदीप सिंह ने बाबा राम रहीम को रेप के मामले में दी जाने वाली अधिकतम 10 साल की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम रोते-रोते फर्श पर बैठ गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App